फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Get old promises settled on priority basis: ADM

पुराने वादों का वरियता के आधार पर निपटारा कराएं : एडीएम

Sat, 17 Jun 2023 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Get old promises settled on priority basis: ADM
- एडीएम प्रशासन ने ली शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक ली। निर्देश दिए कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सलाखों के पीछे भिजवाने में सहयोग करें। सभी प्रकार के वादों में प्रभावी पैरवी करें।

जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में एडीएम प्रशासन ने कहा कि शासकीय अधिवक्ता वाद की तिथि से पूर्व अपने केसों की भली प्रकार अध्ययन अवश्य करें। गवाहों पर भी नजर रखें। गवाह किसी के बहकावे या लालच में ना आएं। गुंडा एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर, आबकारी सहित गंभीर अपराधों में अपराधी को सख्त सजा दिलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि जिनके पास अधिक वाद हैं, उनको कम से कम दस वादों को प्राथमिकता पर लेकर निस्तारण कराना चाहिए। अपराधियों की जमानत न हो, इसके लिए प्रयास किए जाएं। बैठक में अभियोजन अधिकारी सहित शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed