फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Get bending honor

झुकने से मिलता है सम्मान : अवधेशानंद

Sat, 21 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Get bending honor
मोरना के शुक्रताल के हनुमत धाम में साप्ताहिक भागवत में शुक्रवार को अमृत वर्षा हुई। महामंलेश्वर आचार्य अवधेशानंद  महाराज ने कहा कि झुकने से मानव को सम्मान मिलता है। ऐसा करने वाला मनुष्य बड़ा बन जाता है।  हनुमत धाम की नक्षत्र वाटिका अवधेशानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य की मृत्यु निश्चित है।
विज्ञापन


भारत देश की संस्कृति दुनिया में विशाल है। पदार्थ, वस्तुएं, अधिकार पर मनुष्य को जोर रहता है, भक्ति इन सभी को प्रसाद बनाती है। प्रसाद बांटा जाता है, भोगा नहीं जाता। शास्त्र पढ़कर भाषा सुधरती है। हमें प्रयास करना चाहिए कि श्रेष्ठ जीवन बनाएं, जिससे देवता भी ईर्ष्या करें।
विज्ञापन


अच्छे कार्य करने का जनून होना चाहिए। दान से गति, प्रसन्नता और यश मिलता है। जीवन यज्ञ का बड़ा महत्व है। जन्म से मृत्यु तक यज्ञ ही होता है। अहंकार उपद्रव करता है और अधिकार रक्षा करता है। अहंकार को स्थिर कर जीवन की रक्षा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हनुमत धाम के स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी कुलभूषण महाराज सहित साधु-संत, महात्माओं और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भागवत कथा सुनकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed