{"_id":"57e1906a4f1c1bff44a82d3c","slug":"gayatri-parivar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने गंगा सफाई अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने गंगा सफाई अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालते गायत्री परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना में निर्मल गंगा जन-जन अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार के सदस्यों ने शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। मां गंगा जागरण प्रभात फेरी निकाल कर गंगा सफाई अभियान का प्रचार-प्रसार किया। गंगा घाट पर फैली गंदगी को गायत्री परिवार के सदस्यों ने साफ किया।
शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर गायत्री परिवार द्वारा गंगा सफाई को लेकर आयोजित कार्यक्रम में गौमुख से कानपुर क्षेत्र के प्रभारी ओमपाल शर्मा ने बताया कि निर्मल गंगा जन जन अभियान के तहत गायत्री परिवार गौमुख से लेकर गंगा सागर तक जन सहयोग के द्वारा 500 घाटों पर सफाई अभियान चलाएगा। गायत्री परिवार ने मंगलवार को छात्र छात्राओं के सहयोग से गंगा घाट की सफाई की।
राजीव गोयल, छत्रपाल प्रजापति ने कहा कि गंगा के दोनों किनारों पर पॉलिथीन आदि न डाली जाए और फेंके गए कूड़े को इकट्ठा कर जला देना चाहिए। प्रत्येक सप्ताह गंगा सफाई जागरण अभियान कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुभाषचंद, जयपाल, सोहनवीर, नवीन बालियान, नीरज, राजकली, विमला देवी, नरोज, राजबाला, माया, सुमन, नगीनी, जगवती, काजल, अमृता आदि उपस्थित रहे।