फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave directions to SP workers

सपा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए

Wed, 16 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gave directions to SP workers
सपा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

खतौली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर गरीब किसान मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

पूर्व सभासद पंकज सैनी के आवास पर सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं की विरोधी है, जो नौकरी को पांच साल की संविदा पर रखने को तैयार है। यह सरकार किसान मजदूर एवं गरीबों की विरोधी है। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों से गांव-गांव तथा नगर के मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने कहा कि 21 सितंबर को प्रत्येक तहसील पर एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें सभी सेक्टर प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में नगराध्यक्ष इरशाद जाट, ब्लॉक अध्यक्ष इकराम प्रधान, आदेश राणा, प्रदीप सिंह, संजय बेनीवाल, जसवीर सिंह जोहरा, शिव कुमार सैनी, अरुण मुखिया, नईम मलिक, इरशाद गुर्जर, अमित गुर्जर, निवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed