फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gauvansh's head found in a drain on Mimalana Road

मिमलाना रोड पर नाले में मिला गोवंश का सिर

Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gauvansh's head found in a drain on Mimalana Road
मिमलाना रोड पर नाले में मिला गोवंश का सिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड स्थित नाले में गोवंश का कटा सिर मिला। गोवंश के सिर को देखकर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकाला और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित नाले में शाम करीब 4.15 बजे एक राहगीर ने गोवंश का कटा सिर देखा। राहगीर की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कटे सिर को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया। गोवंश का कटा सिर देखकर लोगों ने शहर क्षेत्र में गोकशी की बढ़ती घटनाओं का हवाला देकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया और गुस्साए लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा गोवंश का कटा सिर जमीन में दबवा दिया। गोवंश कटान करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र से लॉकडाउन में गायब हो चुका गोवंश
देहात के साथ ही शहर क्षेत्र में भी लॉकडाउन में सड़कों पर लावारिस विचरने वाला गोवंश लगभग गायब हो चुका है। रामलीला टिल्ला क्षेत्र में ही सौ से अधिक लावारिस गोवंश था, जिनकी देखभाल मोहल्ले के ही लोग करते रहते थे। लॉकडाउन लगने के बाद अचानक यह गोवंश कहां और कैसे गायब हो गया। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। लोगों का आरोप है कि अधिकांश गोवंश गोकशी करने वाले लोगों द्वारा गायब कर काट दिया।

इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा गोकशी की बढ़ती घटनाओं को देखकर हर थाना क्षेत्र में अभियान शुरू कर दिया। जो भी गोकशी की घटनाओं में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed