{"_id":"619158812b091a29484f7b70","slug":"gaurav-won-gold-in-national-wrestling-championship-muzaffarnagar-news-mrt56483854","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गौरव ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गौरव ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
होनहार पहलवान गौरव बालियान ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। गांव सोरम के पहलवान गौरव बालियान ने गोंडा में हुई सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में अपने वर्ग में रेलवे के पहलवान जितेंद्र को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। गौरव की उपलब्धि से परिजन और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
क्षेत्र के गांव सोरम स्थित टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि गांव निवासी पहलवान गौरव बालियान ने गत 11 से 13 नवंबर तक गोंडा जनपद के नंदनीनगर में हुई सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के 79 किग्रा भार की कुश्ती के फाइनल में रेलवे-बी के पहलवान जितेंद्र कुमार को कड़े मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
गौरव द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर परिजनों व ग्रामीणों के साथ ही एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पहलवानों में भी हर्ष है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार और कृष्ण चौधरी खलीफा ने भी गौरव की उपलब्धि पर उसे बधाई दी है।