फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gatekeeper dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आकर गेटकीपर की मौत

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gatekeeper dies after being hit by train
ट्रेन की चपेट में आकर गेटकीपर की मौत
विज्ञापन

रोहाना। घलौली फाटक पर कार्यरत रेलवे गेट कीपर की मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
बिहार प्रांत के जिला समस्तीपुर निवासी रवि रंजन रेलवे में गेटकीपर पद पर कार्यरत था। फिलहाल उसकी ड्यूटी रोहाना कलां स्टेशन के गेट नंबर 64 घलौली फाटक पर चल रही थी। मंगलवार रात वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे एक्सप्रेस ट्रेन के आने से पहले उसने फाटक बंद किए थे। बंद फाटक बंद करते हुए वह रेलवे ट्रैक पार कर वापस केबिन में जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन धड़धड़ाते हुए वहां पहुंच गई, जिससे रवि रंजन ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे स्टेशन रोहाना कलां के मास्टर मधुसूदन शर्मा ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक घायल
रोहाना। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी आसिफ (27) पुत्र अरशद बुधवार दोपहर बाइक पर गांव से मुजफ्फरनगर जा रहा था। जैसे ही वह मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे 59 पर गांव मलीरा के निकट पहुंचा, एक घोड़ा अचानक उसकी बाइक के आगे आ गया, जिससे तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घोड़े से टकराकर आसिफ बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed