{"_id":"6463918f6f7d42e9de003554","slug":"gas-cylinder-caught-fire-while-cooking-in-village-nangla-buzurg-muzaffarnagar-news-c-14-1-222946-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव नंगला बुजुर्ग में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव नंगला बुजुर्ग में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग
विज्ञापन
दो घरों का लाखों का सामान जला, युवती भी झुलसी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग (नया गांव ) में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई और घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा लाखों का सामान जल गया। एक युवती भी झुलस गई।
मंगलवार की दोपहर नंगला बुजुर्ग निवासी नूर मोहम्मद की बेटी मुशकुराना गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। मुशकुराना ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह झुलस गई। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई। बमुश्किल सिलिंडर को बाहर निकाला।
आग नूर मोहम्मद के मकान ही नहीं, पास में ही उसके भाई मंजूरा के मकान में भी जा लगी। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मगर, तब तक घर में रखा सारा समान जल चुका था। नूर मोहम्मद ने बताया कि उसके भाई मंजूरा के घर का करीब दो लाख का समान जला है। सूचना के बाद भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।