फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage picker woman gangrape

कूड़ा बीनने वाली महिला के साथ गैगरेप

Wed, 08 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage picker woman gangrape
मुजफ्फरनगर, खतौली। सोमवार रात कूड़ा बीनने वाली 55 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता को डरा धमकाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। सीओ खतौली का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव की रहने वाली कूड़ा बीनने वाली महिला रजबहे के समीप धार्मिक स्थल पर थी। धार्मिक स्थल की देखभाल करने वाला गांव का वृद्ध भी मौजूद था। तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए उसे कुटिया में बंद कर दिया। जबरन महिला को लेकर पास ही जंगल में ले गए। वहां पर महिला के साथ तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी सहित इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पीड़िता के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उसे जेल जाने का डर दिखाकर उससे यह कहलवाया कि उसके साथ कुछ नही हुआ है।
विज्ञापन

सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मामले की सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि कूड़ा बीनने वाली महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली थी। उन्होंने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि महिला अपने पति के साथ मेला घूमने गई थी। वापस आने के बाद देर रात्रि पीर पर आकर बैठ गई थी। प्रधान की मौजूदगी में आसपास के लोगों से जानकारी की गई। पीड़िता से भी बात की गई, मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed