फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage collection could not be done from half the city, strike continues

Muzaffarnagar News: आधे शहर से नहीं हो पाया कूड़ा कलेक्शन, हड़ताल जारी

Fri, 29 Nov 2024 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection could not be done from half the city, strike continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो माह से वेतन की मांग कर रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी के अधिकतर कर्मचारी बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे, जिस कारण आधे शहर में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया। कंपनी के आपरेशनल हेड कमलजीत सिंह से बातचीत के बाद दोनों पक्ष में शुक्रवार से हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी।
नगर पालिका के साथ अनुबंध करने वाली कंपनी एमआईटूसी के प्राइमरी सेक्शन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य करने वाले वाहन चालक, सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने की बात करते हुए मंगलवार से हड़ताल कर दी थी। साथ ही वेतन दिए जाने तक काम नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। कंपनी अधिकारियों ने आशा व्यक्त की थी कि बृहस्पतिवार से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे, लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारियों ने कूड़ा कलेक्शन किया, लेकिन अधिकतर गाड़ियां यार्ड में ही खड़ी रहीं। सुबह के समय कंपनी के आपरेशनल हेड कमलजीत सिंह हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने शीघ्र ही बकाया वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके उपरांत कुछ गाड़ियां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वार्डों में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईटूसी कंपनी प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। 40 प्रतिशत गाड़ियां कूड़ा कलेक्शन के लिए निकली, जबकि बाकी कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ईओ अवकाश पर है, उनके लौटने पर वार्ता की जाएगी। हालांकि शुक्रवार से हड़ताल समाप्त करने को लेकर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed