फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga barrage's water level rises

उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी, गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ा

Mon, 24 May 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ganga barrage's water level rises
गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड से गंगा में करीब चार हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा बैराज के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में खादर क्षेत्र में रहकर पलेज की खेती करने वाले किसान सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। हालांकि फिलहाल खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।

पहाड़ों पर लगातार हो रही तेज बारिश के चलते गंगा जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा असर गंगा बैराज पर भी पड़ रहा है। गंगा में जल बढ़ने के चलते उत्तराखंड से सोमवार को 3,840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते गंगा बैराज के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि गंगा बैराज पर सोमवार को जलस्तर डाउनस्ट्रीम में 220 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही सोमवार को पुलिस ने खादर क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को इस बाबत सावधान रहने के लिए अलर्ट किया। इसके साथ ही गंगा किनारे पलेज लगाकर खरबूजा व तरबूज आदि की खेती करने वाले किसानों ने भी अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक गंगा में उफान आने या क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के आसार नहीं है, लेकिन फिर भी सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed