फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga at danger mark, erosion on Ahmedwala embankment

Muzaffarnagar News: विद्युत विभाग के तीन कर्मचारियों की पिटाई, बंधक बनाया, पुलिस को सौंपा

Sun, 15 Sep 2024 04:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga at danger mark, erosion on Ahmedwala embankment
तितावी। क्षेत्र के गांव पीपलशाह में विद्युत मीटर की रीडिंग चेक करते हुए तीन कर्मचारियों ने विद्युत चोरी पकड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने पैसे की मांग की और एक घर में महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। जिसके चलते ग्रामीणों ने तीनों कर्मचारियों की पिटाई कर उन्हें बंधक बना लिया। उन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन के मोहल्ला महमूद नगर निवासी फैजान विद्युत मीटर रीडिंग सुपर वाइजर है। वह और उसके दो साथी विद्युत मीटर रीडर पिलखनी निवासी शिवम व लाइनमैन बुडीना कला निवासी बोविंद्र क्षेत्र के गांव पीपलशाह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर गांव निवासी राकेश के घर पर लगा मीटर चेक किया गया। तब कर्मचारियों ने रीडिंग कम आना बताते हुए बिजली चोरी होना भी कहा। आरोप है कि तीनों कर्मचारियों ने दस हजार रुपये की मांग की। यहां विरोध जताया गया तो तीनों कर्मचारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक अन्य ग्रामीण के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां बिजली चोरी पकड़ने के इरादे से घर में घुस गए। वहां महिला से अभद्रता कर छेड़छाड़ की गई। तब महिलाओं ने तीनों की पिटाई कर दी। घर में बंधक बना कर बैठा लिया। सूचना पाकर ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना देने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। तब ग्रामीणों ने तीनों कर्मचारियों को पुलिस को सौंप दिया।


उधर, थाने में पहुंचे ग्रामीणों ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं दी गई है। उधर जसोई बिजली घर के जेई शोकेंद्र पाल ने कहा कि कर्मचारी वहां किस काम से गए थे। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि बिजली चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाती है तो अधिकारियों को सूचना देना जरूरी होता है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed