फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga at danger mark, erosion on Ahmedwala embankment

Muzaffarnagar News: खतरे के निशान पर गंगा, अहमदवाला तटबंट पर कटान

Sun, 15 Sep 2024 04:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga at danger mark, erosion on Ahmedwala embankment
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। मौसम में बदलाव से दिन का तापमान 27.7 डिग्री तक लुढ़क गया। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद गंगा खतरे के निशान पर बह रही है। वही गंगा में जलस्तर बढ़ने से गंगा बैराज के पानी से अहमदवाला तटबंट पर कटान होने लगा है। गंगा बैराज के निकट के गांव अहमदवाला, हंसावाला, छिलौर, चुहापुर-फरीदपुर, धर्मपुरा कदीम व जदीद में फसलें जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। बरसात एक मिमी रिकॉर्ड की गई। पिछले तीन दिन में अब तक 78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को कभी धूप और कभी छांव रही। शाम के समय बारिश हुई। देर रात तक कहीं तेज को कहीं हल्की बारिश हुई।
पहाड़ों पर बारिश के कारण गंगा बैराज पर जलस्तर दूसरे दिन चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। शनिवार शाम तीन बजे हरिद्वार से करीब 124615 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिचाई विभाग के अधिकारियों ने शाम करीब चार बजे गंगा नदी के डाउनस्ट्रीम में 219.80 मीटर और गंगा नदी के निस्सारण की 174849 क्यूसेक माप दर्ज की। गंगा बैराज में अत्यधिक सिल्ट आने के कारण मध्य गंगा नहर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिचाई विभाग के अधिकारी गंगा बैराज कंट्रोल रूम पर बार-बार पानी की स्थिति का जायजा ले रहे है। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि वर्षा के कारण गंगा बैराज का जलस्तर घट बढ़ रहा है। सिचाई विभाग के अधिकारी निरंतर बांध का मरम्मत कार्य करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed