फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang rape victim in Budhana consumed poison along with her husband

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पति के साथ खाया जहर

Thu, 21 Sep 2023 11:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim in Budhana consumed poison along with her husband
बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में दंपत्ती के जहर खाने के बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस। स्रोत 
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस की कार्यशैली से नाराज सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पति के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ और थाना प्रभारी ने गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेरठ अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला व उसके पति ने पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने की सूचना पर सीओ हिमांशु गौरव, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुढ़ाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

एम्बुलेंस से दोनों को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दंपती को जिला चिकित्सालय और बाद में मेरठ ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला को बाइक पर ले जाने वाले मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पूर्व महिला से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव का ही एक युवक अपनी बाइक पर लिफ्ट देकर बुढ़ाना लाया था। आरोप है कि युवक ने कोल्डड्रिंक्स में महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में महिला को युवक गढ़ी सखावतपुर के जंगल में ले जाकर आरोपी युवक व उसके तीन साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। हालत बिगड़ने पर महिला को चिकित्सालय में उपचार दिलाया था। महिला के पति ने गांव के आरोपी युवक सहित चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला को बाइक पर ले जाने वाले मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया गया है। जल्द ही अन्य फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस टीम को दंपती के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मेरठ अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed