{"_id":"61c4cac84e568467b674b835","slug":"gadkari-threw-power-to-clear-the-way-for-the-assembly-from-the-highway-muzaffarnagar-news-mrt5704322198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से विधानसभा का रास्ता निकालने के लिए गडकरी ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से विधानसभा का रास्ता निकालने के लिए गडकरी ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री नितिन गडकरी। साथ में मंचसीन संगीत सोम,
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे से विधानसभा का रास्ता निकालने के लिए गडकरी ने झोंकी ताकत
मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के बाद बदले माहौल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 755 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा करीब एक हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराने की बात कही। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं के चेहरे सड़कों के एलान से खिल गए। गडकरी ने यूपी में बनवाई सड़कों के कार्यों को गिनाया और निर्माणाधीन मार्गों के पूरा होने के समय की जानकारी भी दी। देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव में भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के इन कार्यों का कितनी राहत जनता देगी।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री मुजफ्फरनगर पहुंचे तो सड़कों की खूब बातें हुईं। यूपी की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने का एलान हुआ। यह भी कहा कि दूसरी बार सरकार बनने पर पांच लाख करोड़ रुपये देंगे। सहारनपुर और मेरठ मंडल के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले बुटराड़ा से खतौली हाईवे को मंजूरी दी, इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये के कार्य अगले महीने से शुरू कराने की बात कही। बात सड़कों की चली तो गडकरी ने पश्चिम यूपी में चल रहे निर्माण कार्यों का जिक्र भी किया।
उन्होंने कहा कि हापुड़ बाईपास छह लेन, शामली सहारनपुर फरवरी 2022 में पूरा हो जाएगा। शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग अक्तूबर 2022, शामली-पानीपत मार्ग सितंबर 2022 में पूर होगा। शामली रिंग रोड टेंडर प्रक्रिया में है और जल्दी ही काम शुरू होगा। गडकरी ने चुनाव से कुछ ही दिन पहले सौगातों की बरसात कर लोगों को लुभाने का खूब प्रयास किया।
विज्ञापन
इनसेट
755 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
- शामली में ग्रीन फील्ड बाईपास के आठ किमी के टुकड़े का निर्माण 326 करोड़ रुपये से होगा
- पुरकाजी लक्सर हरिद्वार मार्ग के 15 किमी का चौड़ीकरण 227 करोड़ से होगा
- मेरठ-मुजफ्फरनगर हाईवे पर 21 स्थानों पर अतिरिक्त कार्य 201 करोड़ से कराए गए