फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury over the cost of land acquisition

भूमि अधिग्रहण की कीमत को लेकर उबाल

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fury over the cost of land acquisition
भूमि अधिग्रहण की कीमत को लेकर रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव सैदपुरा में रविवार को भाकियू की बैठक में बघरा बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जा रही कृषि भूमि के कम दामों को लेकर विरोध जताया गया। किसानों का कहना है कि सरकार भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को उनकी जमीन की कीमत महज 350 रुपये वर्गमीटर के हिसाब से दे रही है, जो किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। बैठक में मौजूद भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों को आश्वासन दिया कि अधिग्रहीत भूमि के अधिकतम रेट नहीं मिलते तो एक इंच भी काम नहीं होने दिया जाएगा, चाहे वह बाईपास का हो या फिर रेलवे का। बैठक में संजीव मांडी, अमरजीत सिंह, पप्पू प्रधान, सोनू, रविंद्र, सुभाष, अमित कुमार और सत्येंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed