{"_id":"60c64c1b8ebc3e40c8409ff1","slug":"fury-due-to-the-arbitrariness-of-the-officials-of-the-electricity-corporation-muzaffarnagar-news-mrt5426059110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी से रोष
विज्ञापन

बुढ़ाना। विद्युत निगम के अधिकारियों ने देहात क्षेत्र में घरेलू उपयोग में आने वाली बिजली की हॉर्स पॉवर को दो से बढ़ाकर चार हॉर्स पॉवर कर दिया गया है। इसकी ग्रामीणों को भी सूचना नहीं दी गई। विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी को लेकर गठवाला खाप के गांवों में रोष है। फुगाना गांव में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अवैध रूप से बढ़ाई हुई हॉर्सपॉवर को वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे।
गठवाला खाप के गांव फुगाना में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा ग्रामीणों के घरेलू उपयोग में आने वाली बिजली के दो हॉर्सपॉवर के कनेक्शन की हॉर्सपॉवर दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने किसान यूनियन से प्रभावित होने वाले गांवों में हॉर्सपॉवर बढ़ाई है। पूर्व प्रधान चौ. थाम सिंह ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी अवैध रूप से हॉर्सपॉवर बढ़ाकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। यह शौषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौ. मुकेश मलिक ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा कुछ किसानों के घरों पर बिजली के मीटर नहीं लगाए हैं। जहां पर मीटर नहीं लगे उन घरों के हॉर्सपॉवर को दो से बढ़ाकर चार कर दिया गया। बिजली के मीटर लगाना विभाग की जिम्मेदारी है। यह उत्पीड़न किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। चौ. कुलदीप ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों व ग्रामीणों का शोषण हो रहा है। बिजली की दरों में वृद्धि होती जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने घरेलू उपयोग में आने वाली बिजली की स्वयं बढ़ाई हुई हॉर्सपॉवर को वापस नहीं लिया तो ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर पुष्पेंद्र मलिक, सहदेव, हरमेंद्र, इंद्रजीत, प्रमोद, रामनिवास और ओम सिंह आदि मौजूद रहे।