फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fugana's ration seller's contract letter suspended

Muzaffarnagar News: फुगाना के राशन विक्रेता का अनुबंध पत्र निलंबित

Wed, 02 Oct 2024 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Fugana's ration seller's contract letter suspended
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर राशन कार्ड लाभार्थियाें की ई केवाईसी न करने की लापरवाही के कारण फुगाना गांव के राशन विक्रेता बृजपाल की उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ई-केवाईसी के दायित्व के निर्वहन में लापरवाही व अनियमितता बरतने वाले बुढ़ाना क्षेत्र के 40 उचित दर विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
आपूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी राशन कार्ड लाभार्थियों के ई केवाईसी कराकर राशन कार्ड डाटाबेस त्रुटिरहित किए जाने हेतु प्रचलित ई केवाईसी की मानक परिचालन प्रक्रिया कराई जा रही है। जनपद में क्रियाशील 843 उचित दर विक्रेताओं में से अभी भी 450 उचित दर विक्रेता ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी 50 प्रतिशत से भी कम है। न्यूनतम ई-केवाईसी करने वाले बुढ़ाना तहसील के 40 राशन विक्रेताओं के विरुद्ध 1 अक्टूबर को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

निर्देश दिया गया है कि राशन कार्डों की सभी यूनिट की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर विभागीय शासनादेशों के क्रम में दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। तीन दिवस के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed