फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fruit winery will open the way for farmer prosperity in UP: Nitin

यूपी में फ्रूट वाइनरी खोलेगी किसान समृद्धि का रास्ता : नितिन

Wed, 14 Jun 2023 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Fruit winery will open the way for farmer prosperity in UP: Nitin
- मुजफ्फरनगर और बरेली में जल्द शुरू होगी इकाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने फल उत्पादन में लगे किसानों की आर्थिक उन्नति के रास्ते खोलने का काम किया है। जल्द ही मुजफ्फरनगर और बरेली में फ्रूट वाइनरी में उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।

बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे आबकारी मंत्री ने कहा कि कहा कि प्रदेश में जल्द ही 100 से अधिक डिस्टिलरी स्थापित करने का लक्ष्य है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। वर्तमान में 85 डिस्टलरी प्रदेश में चल रही हैं और अगले छह माह में इनकी संख्या 100 करने जा रहे हैं। इससे राजस्व भी बढ़ेगा और रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकल फ्रूट से वाइन बनाने की जो नीति लाए हैं, उसमें सबसे बड़ा फोकस किसानों के हितों पर किया गया है।
विज्ञापन




बताया कि मुजफ्फरनगर में प्लांट दो माह के भीतर शुरू हो जाएगा। किसानों को अपने उत्पादन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सही मूल्य समय पर नहीं मिलने की समस्या का हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के ब्लॉक का उद्घाटन किया



आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के ब्लॉक का उद्घाटन किया। राघव स्वरूप और संजय गुप्ता ने उनका स्वागत किया। कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गान प्रस्तुत किया।


शराब तस्करी के मामलों में आई कमी : मंत्री
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि एंट्री प्वाइंट पर विभागीय अधिकारियों को सघन निगरानी के निर्देश दिये हैं, ताकि अन्य प्रदेशों से तस्करी के मामलों को रोका जा सके। हरियाणा से तस्करी के प्रकरणों में काफी कमी आई है और अब ये पुरानी बात हो चुकी है। ओवररेटिंग को रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था की है। इसके लिए लगातार कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed