फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friend's phone number is also important

दोस्त का फोन नंबर भी जरूरी, बिना आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे    

Wed, 10 May 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Friend's phone number is also important
students - फोटो : google
अक्सर गुनगुनाया जाता है कि जिंदगी में हर एक फ्रेंड कमीना होता है, लेकिन विवि के एडमिशन व्यवस्था में यही दोस्त कीमती होगा। इस बार रजिस्ट्रेशन में एक दोस्त, पिता का मोबाइल नंबर और छात्र का आधार कार्ड महत्वपूर्ण होगा। इनके बिना विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेगा।    
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने इस बार पंजीकरण में होने वाली धांधली रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इस बार पंजीकरण में छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। इतना ही नहीं, रजिस्ट्रेशन करते समय छात्र को पिता का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और एक दोस्त का मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। उसके बाद ही फार्म को कंप्लीट माना जाएगा। इसके लिए कॉलेजों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ताकि पंजीकरण व्यवस्था के दौरान कोई परेशानी न खड़ी हो सके। 
विज्ञापन


जून के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए कॉलेजों को भी आदेश भेजे गए हैं। ताकि समय से पहले पंजीकरण की पूरी तैयारी रखी जाए। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस संबंध में सहारनपुर और मेरठ के मंडल के सभी राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। बिना आधार कार्ड, पिता के मोबाइल नंबर और ई-मेल तथा एक दोस्त का मोबाइल नंबर डाले बिना पंजीकरण नहीं होगा। कॉलेजों को सभी छात्रों के आधार नंबर को रखने के लिए कहा गया है, क्योंकि यूजी-पीजी दोनों यह व्यवस्था लागू रहेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
समय से जुटा लें सभी कागजात      
छात्र-छात्राएं समय से अपने प्रमाण-पत्रों को जुटा लें। पिता की ई-मेल आईडी भी बनवा लें, क्योंकि इस बार मेरिट और एडमिशन की जानकारी ई-मेल पर भी भेजी जाएगी। वहीं आधार कार्ड से छात्र की संपूर्ण डिटेल विवि के पास सुरक्षित होगी, ताकि रिजल्ट में उसका नाम, रोल नंबर, पिता का नाम आदि ट्रैस किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed