{"_id":"6aa3dbd34c399415a4090ff1","slug":"friday-prayers-concluded-peacefully-police-remained-on-alert-and-conducted-surveillance-using-drones-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-180367-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जुमे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न, पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन से की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जुमे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न, पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन से की निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में जुमे की नमाज शांति पूर्वक संपन्न हुई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले में अलर्ट घोषित किया था। नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई।
जुमे की नमाज को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले भर में पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा सहित सभी पुलिस अधिकारी सुबह से ही भ्रमण करने लगे थे। सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। नगर के खालापार, किदवई नगर, सुजडू, महमूदनगर व अन्य क्षेत्रों में दोपहर में जुमे की नमाज मस्जिदों व मदरसों में अता की गई।
एसएसपी संजय कुमार ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि सभी धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने व सहयोग की अपील की थी। जिलेभर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रही। कई गोपनीय टीमों को भी अलर्ट किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि एक सप्ताह पहले एसएसपी आवास के पास मुजफ्फरनगर दंगा 2013 से संबंधित विवादित पोस्टर लगा दिए गए थे। सहारनपुर में कोर्ट के आदेश पर मस्जिद को ढहा दिया गया था। इसके बाद पड़ने वाले पहले जुमे की नमाज को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।