फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Freedom from jam is not available even in the traffic month

यातायात माह में भी नहीं मिल रही जाम से मुक्ति

Tue, 10 Nov 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Freedom from jam is not available even in the traffic month
सरवट चौराहे पर लगे जाम में फसे वाहन । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यातायात माह में भी नहीं मिल रही जाम से मुक्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यातायात माह के बावजूद शहर में जाम की स्थिति लोगों को बेहाल करने लगी है। एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जाम न लगने देने के साथ ही लोगों को अभियान चलाकर इस संबंध में जागरूक करने के दावे किए थे। उक्त दावे त्योहारी सीजन में बाजार में उमड़ने वाली भीड़ के सामने कहीं ठहर नहीं पाए। सोमवार को शहर के हर मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ के साथ जाम की स्थिति रही। शहर के रुड़की रोड के साथ ही शिवचौक, झांसी रानी चौक, नावल्टी चौक, मीनाक्षी चौक समेत प्रकाश चौक व टाउन हाल रोड पर जबरदस्त जाम की स्थिति रही। इसके चलते लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
ई-रिक्शाओं ने बिगाड़ी शहर की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। जनपद में ई-रिक्शाओं की लगातार बढ़ती संख्या और उनका बेतरतीब संचालन शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हैं। अप्रशिक्षित चालकों द्वारा ई-रिक्शाएं चलाने के कारण ये शहर में लगने वाले जाम का सबसे बड़ा कारण बनकर सामने आ रहे हैं। सोमवार को शहर के रुड़की रोड व शिवचौक क्षेत्र में लगे जाम में ई-रिक्शाओं की लंबी कतार सब कुछ बयां कर रही थी कि किस तरह बेतरतीब तरीके से चलाने, सवारी चढ़ाने-उतारने का खेल लोगों को जाम के जंजाल में फंसा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन इन्हें लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए त्योहारी सीजन में विशेष योजना बनाई गई है। इसके तहत एक ओर जहां प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है, वहीं सभी पुलिसकर्मियों को वाहन चेकिंग छोड़ सुचारु ट्रैफिक संचालन पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed