फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Freedom fighter Mahashay Ganga Sahai went to jail

भारत छोड़ो आंदोलन : जेल गए थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय गंगा सहाय

Sun, 08 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Mahashay Ganga Sahai went to jail
महाशय गंगा सहाय राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए। फाइल फोटो। (दाएं) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारत छोड़ो आंदोलन : जेल गए थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय गंगा सहाय
विज्ञापन

खतौली। गांव तिगाई में जन्मे महाशय गंगा सहाय भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गए थे। आजादी के बाद से वह हमेशा हवा में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को देखकर बहुत खुश होते थे। वह कहते थे कि देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है।

गांव तिगाई में 12 अगस्त 1915 को कुंदन सिंह के घर में जन्में महाशय गंगा सहाय के दिल में देश भक्ति का जज्बा युवावस्था से ही भरा था। महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ चलाए गए सत्याग्रह आंदोलन में किशोरावस्था में ही उन्होंने देश को आजादी दिलाने का बीड़ा उठाया था। 23 अप्रैल 1941 में सत्याग्रह आंदोलन का प्रचार करते हुए अंग्रेजी फौज ने उन्हें गांव से ही गिरफ्तार करवा कर शाहजहांपुर में जेल में डलवा दिया था। वह वहां पर एक वर्ष तक जेल में रहे। उन्होंने उस समय 35 रुपये का जुर्माना भी दिया था। इसके बाद 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन में दोबारा से गिरफ्तार कर लिए गए और मुजफ्फरनगर की जेल में 11 महीने तक बंद रहे। इसके बाद गोरक्षा आंदोलन में दिल्ली में सत्याग्रह किया और कनॉट प्लेस थाने में गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हिसार की जेल में डाल दिया गया था, जहां पर वह एक माह तक जेल में रहे। उनके रिश्तेदार सुनील बताते हैं कि तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एचएन बहुगुणा ने भी स्वतंत्रता सेेेनानी महाशय गंगा सहाय को मेरठ में ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया था। महाशय गंगा सहाय का 99 वर्ष की आयु में 22 अक्तूबर को 2013 को निधन हो गया। वर्तमान में उनका परिवार जैन मंडी खतौली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed