फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Free coaching will start for UP Board examinees

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए शुरू होगी नि:शुल्क कोचिंग

Fri, 14 Nov 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Free coaching will start for UP Board examinees
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि जारी की जा चुकी हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। विद्यालय स्तर पर छात्राओं के पाठ्यक्रम को पूरा कराया जा रहा है। परीक्षा के मद्देनजर एनसीईआरटी ने कक्षा नौ से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क कोचिंग शुरू की है। छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने के लिए छात्र स्वयं पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर छात्र वीडियो लेक्चर सुनकर और देखकर टॉपिक को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। क्विज और असाइनमेंट्स और ई-ट्यूटोरियल्स के माध्यम से विषय को मजबूत कराया जाएगा।
विज्ञापन



इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा कर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए गणित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और अंग्रेजी विषय मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र इस सुविधा का ले लाभ
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि एनसीईआरटी की यह पहल को जिले के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। छात्रों का इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को मदद मिलेगी। लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से घर बैठकर विषय की कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। नौवीं और 11वीं कक्षाओं के लिए इसमें शुरुआती मॉड्यूल शामिल किए गए हैं, ताकि वे आगामी सत्र की तैयारी पहले से शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed