{"_id":"61a518ac0734f4426c63342f","slug":"fraudulently-took-35-tola-of-jewelery-from-saraf-devband-news-mrt5668205139","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से सराफ से ले गए 35 तोला आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से सराफ से ले गए 35 तोला आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में सराफ की दुकान चलाने वाले पिता-पुत्र से 35 तोला सोने के आभूषण ले गए। बहाना बनाया कि उन्हें किसी ग्राहक को आभूषण दिखाने हैं, लेकिन उसके बाद वह ही नहीं लौटे। पीड़ित सराफ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
सोमवार को नगर निवासी सराफ अजय कुमार ने बताया कि थाना मंगलौर निवासी पिता पुत्र ने नगर के बाजार में दुकान की हुई है। 19 नवंबर को वह उसकी दुकान पर आए और कहने लगे की कुछ ग्राहक बैठे हैं जिन्हें सोने के आभूषण दिखाने है। यह कहकर वह उससे करीब 35 तोला सोने के आभूषण लेकर चले गए। बताया कि करीब आधा घंटे बाद उक्त लोग वापस आए और जेवर पसंद आने की बात कहते हुए बिल बनवा कर ले गए। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद आए। जाकर देखा तो दुकान भी बंद मिली। बाद में उसके घर जाकर पता किया तो उनके बारे में वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता सुनील वर्मा व बेटे राहुल वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।