{"_id":"60cb97068ebc3e708f7fdd43","slug":"fraud-will-not-be-tolerated-in-consolidation-muzaffarnagar-news-mrt5432305117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया में धांधली बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया में धांधली बर्दाश्त नहीं होगी
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के छपार स्थित टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना 23वें दिन भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के तीन गांव में चकबंदी चल रही है, इससे किसान को फायदे के स्थान पर भारी नुकसान हो रहा है अधिकारी खुलेआम किसानों से लूट कर रहे है।
छपार टोल पर बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के गांव सिंभालकी, कोलाहेड़ी और खुड्डा के जंगल में चकबंदी चल रही है। आरोप लगाया कि कानूनगो मनमानी कर रहे हैं, जो किसान उनकी बात नहीं मानते उसका चक काली नदी के खादर में लगा दिया जाता है। ब्लाक अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर उसे नहीं हटाया गया तो उसे पकड़कर धरने पर बैठाएंगे। पुरकाजी व बसेड़ा बिजलीघर पर तैनात जेई किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जबरन गांव में मीटर लगाने की कोशिश कर रहे है, जो बर्दाश्त से बाहर है। बसेड़ा ग्राम अध्यक्ष रविंद्र सिंह, बिटटू, धीर सिंह, लोकेंद्र, बाबू, मोनू, विकास, बबलू, अमित व ओमपाल धरने में मौजूद रहे।
रोहाना में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजा पर मांग नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी धरना जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। किसान का अनाज नहीं बिका तो किसान अनाज लेकर डीएम ऑफिस पहुंचेगा। अनाज की तोल डीएम ऑफिस पर ही होगी। धरनास्थल पर ब्लाक सचिव दुष्यंत त्यागी, राजू, युवा ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, मोहित त्यागी, कंवरपाल चौधरी, अमित त्यागी, बबलू त्यागी, दुष्यंत त्यागी, ऋषिपाल राणा, सोनू धीमान आदि शामिल रहे।