{"_id":"5dc071bd8ebc3e93c52f1ebd","slug":"fraud-in-the-name-of-getting-a-job-in-dubai-khatauli-news-mrt4519276161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे
विज्ञापन

खतौली। दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस ठग ने नौकरी लगवाने वाले युवकों को फर्जी वीजा व टिकट भी थमा दिया। पुलिस ने ठग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ठग से पूछताछ कर रही है।
गांव तिगाई निवासी सुंदर ने गांव निवासी विशाल और मुजफ्फरनगर के गांव सचिन व प्रवेश से चार माह पूर्व चार माह पूर्व इन तीनों की दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख दस हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि सुंदर ने इन तीनों को दुबई में नौकरी लगवाने की बात कहकर फर्जी वीजा और टिकट भी दे दिया था। जांच पड़ताल में पता चला कि वीजा और टिकट फर्जी है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सुंदर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सुंदर से पूछताछ की तो उसने बताया कि ठगी का काम चंडीगढ़ के रहने वाले युवक ने किया है, उसी ने ही वीजा और टिकट दिया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।