{"_id":"693c8033c77ac176070975ec","slug":"four-year-old-boy-drowns-in-pond-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-160589-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी में तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।
गांव भूराहेड़ी में हाईवे किनारे स्थित सरकारी तालाब में से गांव के ही कुछ लोग पिछले तीन दिनों से अवैध रूप से मछली निकाल रहे थे, जिन्हें देखने के लिए गांव के छोटे छोटे बच्चे तालाब के आस पास पहुंच जाते हैं।
शुक्रवार को भी कई बच्चे तालाब के आस पास खड़े होकर मछली निकालने वाले लोगों को देख रहे थे। इसी दौरान 4 वर्षीय गुड्डू तालाब में गिर गया। जानकारी मिलने पर बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे। बामुश्किल बच्चे को बाहर निकालकर पुरकाजी में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने उसे मुजफ्फरनगर भेज दिया, जहां पर बच्चे की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान पति मोनू पंवार का कहना है कि तालाब के ठेके का समय पूरा हो गया है। गांव के ही कुछ लोग अवैध तरीके से सरकारी तालाब में से मछली निकाल रहे हैं। इसी दौरान तालाब में गिर जाने से बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के संंबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।