फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four robbers caught in car encounter

मुठभेड़ में दबोचे कार सवार चार लुटेरे

Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four robbers caught in car encounter
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से खतौली क्षेत्र में चंद घंटे पहले बाइक सवार दो युवकों से की गई लूट की धनराशि व मोबाइल के साथ ही इंडीवर कार, दो तमंचे-कारतूस व दो चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मंसूरपुर एसओ मनोज चाहल व एसआई ओमप्रकाश सिंह बुधवार देर रात टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार लुटेरों की सूचना पर पुलिस टीम ने राखी पब्लिक स्कूल के पास घेराबंदी कर दी। वहां कार सवार चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। बदमाशों में जावेद उर्फ कल्लू पुत्र नूर मोहम्मद, विक्रांत उर्फ रजत पुत्र संजय, सलमान पुत्र मुस्तकीम और राजा पुत्र उम्मेद अली सभी निवासीगण जैननगर खतौली शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले ही खतौली गंगनहर पुल पर बाइक सवार शामली जनपद के कस्बा बाबरी निवासी अरुण सैनी व अरुण पुत्र महेंद्र से हजारों की नकदी व दो मोबाइल लूटे थे। लुटेरों के कब्जे से इंडीवर कार, दो तमंचे-कारतूस, दो चाकू व बाइक सवार युवकों से लूटी गई नकदी व दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं। एसएसपी ने लूट का चंद घंटों में खुलासा कर लुटेरों को पकड़ने पर मंसूरपुर थाना पुलिस को 25 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed