{"_id":"63b710e108da0a4ab67808f7","slug":"four-oyo-hotels-seized-due-to-irregularities-muzaffarnagar-news-mrt6206952200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनियमित्ताओं के चलते चार ओयो होटल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनियमित्ताओं के चलते चार ओयो होटल सीज
विज्ञापन
खतौली में संचालित ओयो होटल के दस्तावेजों की जांच पड़ताल करते हुए एसडीएम व सीओं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटल चेकिंग अभियान चलाया। ओयो होटल में अनियमितता पाए जाने पर चार को सीज किया गया।
एसडीएम जीत सिंह राय के साथ सीओ खतौली डॉ रवि शंकर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने टीम के साथ कस्बे में संचालित ओयो होटल पर छापा मारा। कार्रवाई से ओयो होटल संचालकों में अफरा तफरी का माहौल रहा। टीम ने ओयो होटल के दस्तावेज, सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच पड़ताल की। सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन द्वार आदि को चेक करते हुए चेक इन- चेक आउट रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
होटलों के अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर ओयो होटल राज पैलेस, ओयो होटल गोल्ड डायमंड, ओयो होटल क्रश, ओयो होटल रेस्टिंग लव को सीज किया गया। सभी होटल संचालकों को होटल-रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उचित अवस्था में रखने तथा होटल में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की चेक इन- चेक आउट रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों में प्रविष्ट करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओयो होटल-रेस्टोरेंट आदि की जांच पड़ताल की। अनियमितता मिलने पर चार ओयो होटल को सीज किया गया।