फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four miscreants arrested in encounter

मुठभेड़ में चार अंतरराज्य बदमाश गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested in encounter
मुजफ्फरनगर : मीरापुर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान पकड़े गए अंतरराज्य बदमाशों के बारे में जानका? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। फरवरी माह में कस्बे में हुई डकैती की घटना का खुलासा कर पुलिस ने चार अंतरराज्य बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। उनके पास से हथियार और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

कस्बा मीरापुर में 27 फरवरी की रात में खतौली रोड स्थित शाहनजर के मकान में बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती डाली थी। मीरापुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार अंतरराज्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 मार्च की रात में मीरापुर पुलिस ने खतौली रोड से मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार साथी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शाहनजर के घर की डकैती व अन्य स्थानों पर डकैती में लूटे चार हजार रुपये, मोबाइल, चार तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पकड़े बदमाशों पर थाना इंचौली, बिनौली, सरूरपुर, लक्सर, हरिद्वार, किठौर व मीरापुर सहित कई जनपदों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। जाहिद के खिलाफ दूसरे राज्य में भी विभिन्न धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये बदमाश किए गिरफ्तार
- जाहिद उर्फ लंबू निवासी निरपुड़ा थाना दोघट जिला बागपत, हाल निवासी कस्बा लक्सर जिला हरिद्वार।
- आसिफ पुत्र हाशिम निवासी केतीपुरा थाना बागपत।
- शाहबाज पुत्र दिलशाद निवासी छिपी गली कस्बा व थाना इंचौली जनपद मेरठ।
- राशिद पुत्र तैयब निवासी नानू थाना सरधना जिला मेरठ।
--
ये मौके से भागे
- जीशान पुत्र यूसुफ निवासी केतीपुरा जनपद बागपत।
- चांद उर्फ चना निवासी महल थाना इंचौली जिला मेरठ।
- इरफान उर्फ फाना उर्फ पहलवान पुत्र बुदरी निवासी गंगेरू थाना कांधला जिला शामली।
- युसुफ पुत्र अज्ञात।
--
गैंगेस्टर एक्ट की होगी कार्रवाई
एसपी देहात ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है। पूरे गिरोह पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed