फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four members of the tree-cutting gang are stolen

चोरी से पेड़ काटने वाले गिरोह के चार सदस्य धरे

Mon, 08 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four members of the tree-cutting gang are stolen
चोरी से पेड़ काटने वाले गिरोह के चार सदस्य धरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने रविवार देर रात कुतुबपुर झाल पर हुई मुठभेड़ में पेड़ चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो तमंचे-कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मीरापुर पुलिस ने रविवार देर रात कुतुबपुर झाल पर चेकिंग अभियान के दौरान लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। ट्रैक्टर पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिस पर उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में मूल रूप से बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी सलीम, दधेड़ू कलां निवासी इमरान, मोनू व रवि शामिल हैं। इनके कब्जे से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी खेेतों में स्प्रे का काम करते हैं और इसी दौरान कीमती पेड़ों को चिह्नित कर लेते हैं। इसके बाद देर रात में चोरी से उक्त पेड़ काटकर ले जाते हैं। अब तक यह गिरोह सिखेड़ा व मीरापुर में करीब 38 पेड़ काटकर चोरी कर चुका है। सभी आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed