फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four lakhs and scooty looted from accountant in Gur Mandi in broad daylight

गुड़ मंडी में मुनीम से चार लाख व स्कूटी लूटी

Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four lakhs and scooty looted from accountant in Gur Mandi in broad daylight
दिनदहाड़े गुड़ मंडी में मुनीम से चार लाख और स्कूटी लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुड़ मंडी में सोमवार सुबह गुड़ कारोबारी के मुनीम से बाइक सवार तीन बदमाश स्कूटी लूट ले गए। स्कूटी की डिक्की में चार लाख की नगदी रखी हुई थी। मुनीम चंद मिनट पहले ही बैंक से निकालकर लाया था। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी ने व्यापारियों को जल्द लूट का खुलासा करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी ली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी गुड़ कारोबारी संजय मिश्रा की गुड़ मंडी में नागरमल राधेश्याम के नाम से फर्म है। दुकान पर गांव कूकड़ा निवासी निशांत शर्मा काफी समय से मुनीम है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे निशांत जानसठ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में फर्म के खाते से चार लाख रुपये निकालने आया था। रुपये निकालने के बाद उसने हरे रंगे के थैले में रखकर उन्हें स्कूटी की डिक्की में रख दिया। करीब 11.30 बजे जैसे ही निशांत गुड़ मंडी में दुकान से पहले पहुंचा, पीछे से नीले रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने स्कूटी में लात मारकर निशांत को गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और नीचे गिरी स्टार्ट स्कूटी को लेकर गांधीनगर की ओर फरार हो गया। दिनदहाड़े लूट की घटना से गुड़ मंडी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। घटना से कारोबारियों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर एसएसपी अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे और कारोबारी से घटना की जानकारी लेकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। मुनीम निशांत शर्मा की ओर से घटना की तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी के मुनीम से स्कूटी लूटी है, जिसकी डिक्की में चार लाख रुपये रखे हुए थे। रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed