फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four lakh bricks are laid in the fields, the administration is not even paying wages

खेतों में बिछी हैं चार लाख ईंटे, मजदूरी भी नहीं दे रहा प्रशासन

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four lakh bricks are laid in the fields, the administration is not even paying wages
खेतों में बिछी हैं चार लाख ईंटे, मजदूरी भी नहीं दे रहा प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। खेड़ी राजपूतान में हेलिपैड और रास्तों में करीब चार लाख ईंटों का प्रयोग किया गया है। फर्श के नीचे रोड़े बिछाए गए थे, जिससे खेतों को नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि मुआवजा मिलने तक विरोध जारी रहेगा, हक लेकर रहेंगे।
किसान रणवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन ने तुरंत मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक एक रुपया नहीं मिला।
किसान सोहन लाल ने कहा कि गेहूं की फसल चली गई। अब मुआवजा नहीं मिल रहा है। ऐसे में आखिर किसान क्या करें।
किसान रोहित कुमार का कहना है कि प्रशासन के भरोसे पर जमीन दी थी, लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
किसान सुनील कुमार का कहना है कि प्रशासन ने किसानों की अनदेखी की है। भोले-भाले किसानों को बहकाकर खेत खाली करा लिए गए थे।
एक दिन में कटवाया 12 बीघा गन्ना
किसान सुनील कुमार ने बताया कि प्रशासन ने दबाव बनाकर एक दिन में उसका 12 बीघा गन्ना, छह बीघा गेहूं और दो बीघा सरसों का खेत खाली कराया। खेत खाली कराने के लिए मजदूर लगाने पड़े, जिससे 50 हजार रुपये खर्च हुए। प्रशासन ने अभी तक यह मजदूरी भी नहीं दी है। सीएम को भेजे पत्र में कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे डराया है, जिससे उसकी पत्नी भी बीमार हो गई है। परिवार मानसिक रूप से परेशान है और वह आत्मदाह कर सकता है।
विज्ञापन

हेलिपैड पर रात में किसानों ने बैठाया पहरा
किसानों ने बताया कि वह रात के समय हेलिपैड पर पहरा दे रहे हैं। किसी को भी जबरन ईंटे नहीं उखाड़ने दी जाएगी। पहले मुआवजा मिलना चाहिए।
किसानों को मिलेगा मुआवजा
एसडीएम खतौली जीत सिंह का कहना है कि किसानों का गन्ना मिलों में भिजवाया गया था, जल्द ही पूरा भुगतान कराया जाएगा। सरसों और गेहूं की फसल का आंकलन भी कराकर नियमों के अनुसार मुआवजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed