फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four killed including mother-son in road accident

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मां-बेटों समेत चार की मौत, बाईपास पर वाहन ने चारों को कुचला

Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four killed including mother-son in road accident
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर बाईपास पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। चारों नावला गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर गांव निरधना और कुटेसरा लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी शाहनवाज (25) पुत्र मौसम बृहस्पतिवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में एक परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


शाम को करीब साढ़े पांच बजे जब वह बाइक लेकर अपने गांव लौट रहा था, तो नावला शादी समारोह में उसके दोस्त कुटेसरा निवासी सालिम की पत्नी तरन्नुम (32) भी आई हुई थी। तरन्नुम ने शाहनवाज से कहा कि वह उसे भी बाइक से गांव तक छोड़ देना। जिस पर शाहनवाज ने दोस्त की पत्नी तरन्नुम और उसके दो बेटो रेहान (8) तथा हमजा (6) को बाइक पर बैठा लिया। शाम करीब छह बजे जब ये बाइक से मुजफ्फरनगर बाईपास से होकर शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरापुर पुलिस चौकी से पहले पहुंचे तो तभी पीछे से आए किसी वाहन ने उनको कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में शाहनवाज, तरन्नुम और उसके दोनों बेटे रेहान और हमजा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को तत्काल उठवा कर मोर्चरी भेज दिया। बाद में बाइक के कागजातों से पहले शाहनवाज और बाद में मां-बेटों की पहचान हुई। देर रात तक शाहपुर थाने में हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली पर गांव संधावली निवासी सत्तु ने बताया कि उसका पुत्र दीपक मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में काम करता था। बुधवार रात काम कर जब वह वहलना चौक के पास पहुंचा, तो पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत होने पर उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक के पिता ने कार चालक ताराचंद निवासी मथुरा के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed