फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four dead, including couple injured in accidents

हादसों में दंपती समेत चार की मौत, कई घायल

Sun, 05 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four dead, including couple injured in accidents
पुरकाजी बाईपास पर हादसे के बाद पलटी कार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हादसों में दंपती समेत चार की मौत, कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को सड़क हादसों में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर पुरकाजी, छपार व खतौली क्षेत्र में हुए इन हादसों में कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चरथावल क्षेत्र के गांव महाबलीपुर निवासी मनीष त्यागी (38) उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित कंपनी में जॉब करता था। शनिवार को वह पत्नी पूर्णिमा (35) के साथ बाइक पर सिडकुल से महाबलीपुर आया था। रविवार शाम दंपती बाइक से वापस हरिद्वार जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे बाईपास स्थित गांव हरेटी पुल के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार भी टक्कर मारने के बाद पलट गई। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार पलटने से उसमें सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल कार सवार क्षतिग्रस्त कार को वहीं छोड़ एक वाहन में लिफ्ट लेकर रुड़की की ओर चले गए, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दंपती के पास से मिले मोबाइल के जरिये कॉल कर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए दोनों के शव मोर्चरी भेज दिए। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर उसके आधार पर कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खतौली में भोपा क्षेत्र के गांव बरुकी निवासी सचिन (28) पुत्र अतर सिंह शनिवार शाम भाई अनुज के साथ बाइक से मेरठ के कस्बा सकौती में फूल देने के लिए गया था। फूल देकर लौटते समय देर रात करीब एक बजे जब दोनों भाई खतौली बाईपास स्थित होटल के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी वाहन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर रात में ही खतौली पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार में क्षेत्र के गांव बरला निवासी इरफान (55) रविवार सुबह हाईवे स्थित श्मशान के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इरफान को कस्बे में ही निजी डॉक्टर को दिखाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया है।

मीरापुर: कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी इमरान रविवार को पत्नी व बच्चों के साथ बाइक से मेरठ जा रहा था। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर टूटी पुलिया के निकट सामने से आ रहे टाटा-एस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूरा परिवार घायल हो गया, जिन्हें जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed