{"_id":"606b48c38ebc3e591008615e","slug":"four-accused-of-rape-not-sent-to-jail-muzaffarnagar-news-mrt533150641","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के चार आरोपियों को जेल न भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के चार आरोपियों को जेल न भेजने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ले में पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती के पिता ने पुलिस पर चार आरोपियों को हिरासत में लेने के बावजूद जेल न भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने गत 23 फरवरी को पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने अपने प्रेमी कूकड़ा निवासी तुषार व उसके कुछ दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच की बात कही जा रही थी। युवती के पिता का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन पूर्व सुसाइड नोट में आरोपी बनाए गए चार युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें अब तक भी जेल नहीं भेजा है। पीड़ित पिता ने मामले में उक्त चारों आरोपियों के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी जेल भेजने की मांग की है।
तीन माह पूर्व दी गई थी सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर
मुजफ्फरनगर। पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती के पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना से करीब तीन माह पूर्व बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाए जाने व ब्लैकमेल किए जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने तहरीर में नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस उसी समय कार्रवाई कर देती तो उनकी बेटी आज परिवार के साथ होती।