सामुदायिक भवन का शिलान्यास
शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।
सामुदायिक भवन का निर्माण करीब 80 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कस्बे में सामुदायिक भवन के निर्माण होने से सभी वर्ग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों में यदि कोई समस्या आती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग का निर्माण हो रहा है। कस्बे में सड़क व नालों का निर्माण मानक के अनुरूप ही कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि कस्बे में होने वाले विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों नेताओं का आभार जताया। इस दौरान ईओ सुधीर मिश्रा के अलावा भाजपा नेता कपिल सैनी, विधायक प्रतिनिधि सचिन सिंघल, सुधीर चौधरी, विजय चौधरी दुल्हेरा, नीरज राठी, प्रदीप पाल, ललित जैन, राजेश सैनी, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, मनोज सैनी, अब्दुल कलाम अंसारी, श्यामपाल कश्यप, वकील सैफी, प्रवीण कुमार, मणिकांत मित्तल, भंवरपाल कश्यप, जितेंद्र धवन आदि मौजूद रहे।