फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Foundation stone laid for 18 crore roads in Shahjuddi, Kharar and Hariyakheda

शाहजुड्डी, खरड़ और हरियाखेड़ा में 18 करोड़ की तीन सड़कों का शिलान्यास

Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for 18 crore roads in Shahjuddi, Kharar and Hariyakheda
मुजफ्फरनगर, शाहपुर । क्षेत्र के शाहजुड्डी, खरड़ और हरियाखेड़ा में 18 करोड़ की तीन सड़कों का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। आवागमन सरल होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होगा ।
विज्ञापन

शाहजुड्डी में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत गांव शाहडब्बर से इंचौडा तक साढ़े आठ किमी लंबे मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मार्ग कसेरवा , गोयला होते हुए गांव इंचौड़ा तक जाएगा। डा. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कर रही है। जिस देश की सड़कें सही होंगी वह देश तरक्की करेगा। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के एक दर्जन गांव के लोगों को लाभ मिलेगा और लोगों को एक गांव से दूसरे गांव जाने में आसानी होगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , नीरज राठी जसवीर सिंह , धर्मपाल सिंह , करणवीर सिंह , पुष्पेंद्र शर्मा , मास्टर रामपाल सिंह , भीष्म देशवाल , संजीव देशवाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

ये बनेंगी सड़क
- इंचौड़ा से कसेरवा तक 8.20 किमी की सडक़ 5.5 करोड़ से बनेगी।
- हरियाखेड़ा से दुर्गनपुर तक 5.30 किमी की सडक़ 3.20 करोड़ से बनेगी।
- करौदा महाजन से भौराकलां तक 13.70 किमी की सडक़ 6.92 करोड़ से बनेगी।
- लालूखेड़ी-फुगाना मार्ग पर खरड़ में 11 सौ मीटर सीसी निर्माण दो करोड़ 23 लाख से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed