फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Chief Minister Kalyan Singh came to Khatauli 30 years ago

30 साल पूर्व खतौली आए थे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Kalyan Singh came to Khatauli 30 years ago
खतौली में आए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की यादगार चित्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह 30 साल पूर्व वर्ष 1991 में पहली बार खतौली आए थे। जीटी रोड स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता के आवास पर रुककर भाजपा नेताओं से वार्ता कर लौट गए थे।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा ने बताया कि कस्बे के जीटी रोड स्थित गुप्ता हार्डवेयर के मालिक पंकज गुप्ता के आवास पर कुछ देर के लिए रुके। वहीं पर, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई कर सभी से देश हित में काम करने तथा पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उसी समय पहली बार इतना करीब से देखा था। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से उस समय मिलने वालों में धर्मपाल प्रजापति, ओम प्रकाश भुर्जी, सतेंद्र जैन, सुभाष गुप्ता, अजय गुप्ता, कीमती लाल, राजेंद्र लोहिया, ब्रजपाल मोघा, देवेंद्र गुप्ता, वेदप्रकाश अग्रवाल, कांता स्वरूप सिंघल और सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed