फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Forgot the dignity of the uniform, the soldier did the line spot

वर्दी की गरिमा भूले सिपाही को किया लाइन हाजिर

Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forgot the dignity of the uniform, the soldier did the line spot
मुजफ्फरनगर। वर्दी की गरिमा भूलकर गाली-गलौज करने वाले युवक को शराब पीने के बाद मोरना से अगवा कर कार में लेकर आ रहे सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना पुलिस शनिवार को गंगनहर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जानसठ की ओर से आती एक कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें चार युवक मौजूद थे। कार रुकते ही एक युवक ने खुद को बचाने का शोर मचा दिया। पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर अन्य तीनों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में शोर मचाने वाले युवक ने बताया कि वह मोरना निवासी विजय बहादुर है, जिसे कार सवार तीनों युवक अगवा कर कार में अज्ञात स्थान पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो उनमें से एक युवक ने अपना परिचय कांस्टेबल त्रिवेद सिंह के रूप में देते हुए सीओ भोपा गिरिजाशंकर की पेशी में तैनात बताया। अन्य दोनों युवकों सौरभ उर्फ गौरव और राहुल को कांस्टेबल ने अपना दोस्त बताया। पूछताछ में सिपाही ने बताया कि विजय बहादुर ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर गाली-गलौज की थी। इसके चलते वे आज उसे पकड़ लाए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने मामला संज्ञान में आने पर सिपाही का मेडिकल कराया, तो उसमें सिपाही के शराब पीने की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने आरोपी सिपाही दिल्ली निवासी त्रिवेद सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उसके दोनों साथियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। वहीं, पीड़ित युवक के परिजनों को सिखेड़ा थाने बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed