फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   For samplFor samples of garam masala, sweets and red chillieses of garam masala, sweets and red chillies

Muzaffarnagar News: गरम मसाले, मिठाई और लाल मिर्च के नमूने लिए

Wed, 23 Jul 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
For samplFor samples of garam masala, sweets and red chillieses of garam masala, sweets and red chillies
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खाद्य औषधि एवं प्रशासन की टीम ने कांवड़ मार्ग की विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से गरम मसाले, मिठाई और लाल मिर्च सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के साथ विभाग की टीम ने कांवड़ मार्ग पर शिविरों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। शांति नगर गेट के सामने भोपा रोड पर चारू एंटरप्राइजेज से दाल चीनी, काली मिर्च और सौंफ का एक-एक नमूना लिया गया। गोल चक्कर सरवट स्थित ट्रेडिंग कंपनी से लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी और सौंफ के तीन नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस स्टोर्स (होलसेल व रिटेल) से सेंधा नमक, काला नमक और काली मिर्च के कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खतौली चौपला में एनएस स्वीट्स से बर्फी, बालूशाही एवं जीटी रोड गुलमर्ग स्वीट्स से बर्फी और बूंदी के लडडू, दीप ट्रेडर्स जैन मंडी से दालचीनी और सैंदा नमक, मैसर्स रामूमल प्रमोद अग्रवाल जैन मंडी से काला नमक और लाल मिर्च पाउडर पैक्ड एवं संजीव किराना स्टोर बिद्दीवाड़ा से भी खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed