{"_id":"377852cafa3a2291a13bfae4968dfc5a","slug":"for-reservations-jat-met-defence-minister-parrikar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए रक्षामंत्री पारिकर से मिले जाट नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए रक्षामंत्री पारिकर से मिले जाट नेता
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के ऑल इंडिया जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर से मुलाकात की। जाटों ने रक्षामंत्री से हरियाणा आरक्षण के मुद्दे को बातचीत के आधार पर हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास न करे।
ऑल इंडिया जाट महासभा के महासचिव युद्धवीर सिंह और सचिव प्रमुख उद्यमी सुभाष चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर से उनके आवास पर मिला। जाट नेताओं ने कहा कि हरियाणा के आंदोलन को दूसरे प्रदेशों में फैलने से रोका जाए।
अगर सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाए तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जाट नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार को आंदोलन को कुचलने के बजाय बातचीत के आधार पर मसले को सुलझाना चाहिए था। गोलीबारी में कई किसानों की मौत हो चुकी है। इसका आक्रोश पड़ोसी राज्यों तक फैल रहा है। रक्षामंत्री पारिकर ने कहा कि सरकार जाटों को आरक्षण देने की पक्षधर है। सरकार इस मामले को भी जल्द ही सुलझा लेगी। उन्होंने जाटों से संयम से काम लेने का आह्वान किया है।