फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   For reservations Jat met Defence Minister Parrikar

आरक्षण के लिए रक्षामंत्री पारिकर से मिले जाट नेता

Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
For reservations Jat met Defence Minister Parrikar
मुजफ्फरनगर के ऑल इंडिया जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर से मुलाकात की। जाटों ने रक्षामंत्री से हरियाणा आरक्षण के मुद्दे को बातचीत के आधार पर हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास न करे।
विज्ञापन


ऑल इंडिया जाट महासभा के महासचिव युद्धवीर सिंह और सचिव प्रमुख उद्यमी सुभाष चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर से उनके आवास पर मिला। जाट नेताओं ने कहा कि हरियाणा के आंदोलन को दूसरे प्रदेशों में फैलने से रोका जाए।
विज्ञापन


अगर सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाए तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जाट नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार को आंदोलन को कुचलने के बजाय बातचीत के आधार पर मसले को सुलझाना चाहिए था। गोलीबारी में कई किसानों की मौत हो चुकी है। इसका आक्रोश पड़ोसी राज्यों तक फैल रहा है। रक्षामंत्री पारिकर ने कहा कि सरकार जाटों को आरक्षण देने की पक्षधर है। सरकार इस मामले को भी जल्द ही सुलझा लेगी। उन्होंने जाटों से संयम से काम लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed