फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food is not distributed due to lack of connectivity

सर्वर की कमी के चलते राशन डीलर परेशान

Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Food is not distributed due to lack of connectivity
खतौली। राशन डीलरों को राशन वितरण करने के लिए दी गई ई-पॉस मशीनों की सर्वर कनेक्टिविटी ठीक से न आने के कारण उपभोक्ताओं को राशन वितरण नहीं हो पा रहा है, जिससे राशन डीलरों के सामने परेशानी आ रही है। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए राशन डीलरों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ माह से ई-पॉस मशीनों की सर्वर कनेक्टिविटी ठीक तरह से नहीं हो पा रही है, जिस कारण कार्डधारकों को कई-कई दिन लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा। उचित दर विक्रेताओं के यहां पल्लेदार इत्यादि की मजदूरी भी प्रतिदिन खर्च हो रही है। राशन डीलरों ने बताया कि जून में चालान में त्रुटि के कारण अधिक धनराशि बैंक में जमा कर दी गई थी। इस संबंध में भी कई बार पूर्ति निरीक्षक व विपणन निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राशन डीलरों ने एसडीएम से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमित कसाना, सोमवती राजेंद्र सैनी, प्रेमवती, साफिया, मनोज, कुलदीप, मनोज, समीना, अखलाक, रामअवतार, सत्यपाल, जगरोशन, चतरसिंह, सत्यवीर सिंह, मदनपाल, विजय कुमार, बीना, नागेश्वर, बेबी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed