फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Follow the ideals of Maharaja Agrasen

महाराजा अग्रसेन के आदर्शो का अनुसरण करें

Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Follow the ideals of Maharaja Agrasen
28द्वठ्ठद्दष्द्ध01ड्ड-चरथावल अग्रसेन कन्या कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का अनुसरण करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को अलंकृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का अनुसरण कर जीवन में उन्नति का राह अपनाएं। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया।
बुधवार को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह और वैश्य मेधावियों का अलंकरण समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोह लिया। अग्रसेन महाराज पर छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर उनके श्रेष्ठ संस्कार और विचारों को प्रस्तुत किया। पिछले शैक्षिक सत्र में कक्षा 10 और 12 वैश्य परिवार के मेधावियों नवनी सिंघल, कनक गोयल, प्रत्यक्ष गर्ग, खुशी गर्ग, गुंजन गर्ग और कनिका सिंघल को मेडल पहनाएं और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी से पूर्व महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष हवन का आयोजन हुआ। अतिथियों ने माल्यार्पण किया। मुख्य यजमान नवीन गर्ग रहे। आदेश कुमार गर्ग की अध्यक्षता और प्राचार्या डा. अनीता रानी के संचालन में कॉलेज अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, उपाध्यक्ष हरि किशन गर्ग, अरुण जैन, अमरीश गर्ग, अंबरीश गर्ग, रिंकल देव, गौरव सिंघल, नवल किशोर, संजय सिंघल, कोमल सिंघल आदि मौजूद रहे। शिक्षिका डॉ. सारिका, डॉ. ममता, रीना, अंजू, ऋचा शर्मा, अमित बंसल और दीपक त्यागी का योगदान रहा।
विज्ञापन

भविष्य निर्माण के लिए पढ़ाई पर ध्यान दें
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कार्मस में आयोजित परिचय सत्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अपना परिचय दिया। सत्र का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा.सचिन गोयल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डा.दीपक मलिक ने महाविद्यालय की आधारभूत संरचना के साथ शैक्षणिक पाठयक्रम के संबंध में विस्तार से बताया। डा.रवि अग्रवाल, डा.नवेद अख्तर, मानसी अरोरा, सौरभ शर्मा, नुपुर अरोरा ने विभिन्न जानकारियों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed