फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Folk festival celebrated

लोक पर्व हरेला मनाया

Thu, 16 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Folk festival celebrated
तितावी ग्राम बुडीना कलां में फलदार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लोक पर्व हरेला मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव बुड़ीना कलां में पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मनाया गया।
बृहस्पतिवार को हरेला फाउंडेशन से जुड़े डॉक्टर कपिल शर्मा व सभ्यता फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र आर्य ने लोगों को फलदार वृक्ष अमरूद, जामुन, अर्जुन, अमलताश, सागौन आदि के पौधे उपहार में देकर यह पर्व मनाया। डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी डॉ हरीश रौतेला ने उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की मुहिम शुरू की है और आज उनके प्रयासों के कारण ही भारत समेत 20 अन्य देशों में हरेला का त्योहार मनाया जाने लगा है। हरेला फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप बालियान की अगुवाई में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक देश के अलग अलग हिस्सों में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में इस वर्ष 51000 पेड़ लगाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से पंडित रामकिशन शर्मा, चौधरी बिंदर उर्फ शास्त्री, आशु चौधरी, डॉक्टर नरेंद्र कश्यप, अंकित लटियान, अजवेंद्र सिंह, संकेत लटियांन, गौरव शर्मा, नमन शर्मा, हार्दिक शर्मा, अरविंद चौधरी, केडी शर्मा, पंडित नितिन, संजू भाई, बबलू लटियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed