फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog stopped life for 12 consecutive hours

लगातार 12 घंटे तक कोहरे ने रोका जनजीवन

Wed, 02 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped life for 12 consecutive hours
लगातार 12 घंटे तक कोहरे ने रोका जनजीवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रात 12 बजे से दिन में 12 बजे तक छाए घने कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय लोग अपने रोजमर्रा के कार्य भी नियमित रूप से नहीं कर सके। दोपहर बाद सूरज निकला, लेकिन शीतलहर के सामने उसकी किरणें बेअसर साबित हुई। सर्दी का सितम लगातार बना है। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोहरे का आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। आधी रात से प्रारंभ हुआ कोहरा दिन में भी 12 बजे तक बना रहा। सुबह के समय हालत यह रहे कि पूरी तरह अंधेरा छाया रहा। दुपहिया वाहन तक चलाना मुश्किल रहा। कोहरे ने जीवन की रफ्तार को पूरी तरह धीमा कर दिया। शहर का बाजार तो मंगल के कारण बंद रहा, लेकिन मंडी के बाजार की दुकानें 12 बजे तक खुलती दिखाई दी। दोपहर बाद सूरज निकला तो लोगों को कुछ उम्मीद जगी, लेकिन तेज शीतलहर ने लोगों को दिन में भी कांपने को मजबूर कर दिया। सर्द हवा के चलते शाम के समय जल्दी की सड़के सुनसान होने लगी। लोग सर्दी में अपने घर की ओर दौड़ते दिखाई दिए। जिले में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed