फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog slowed down, stagnant public

कोहरे ने रफ्तार थामी, ठिठुरा जनमानस

Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down, stagnant public
शीत लहर और ठिठुरन भरी ठंड में शिव चौक से जातीं युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोहरे ने रफ्तार थामी, ठिठुरा जनमानस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोहरे और बर्फीली हवा के चलते सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। मंगलवार रात को इस मौसम का सबसे घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। रात में सड़क पर वाहन चलाना कठिन हो गया। बुधवार सुबह 11 बजे तक कोहरे रहा। कई रोज बाद दिन में तेज धूप भी निकली, मगर सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। धूप के बावजूद ठिठुरन बनी रही।
एक सप्ताह से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात होने के बाद कोहरा और शीतलहर अपना असर दिखा रही है। मंगलवार रात नौ बजे से ही कोहरा पड़ना प्रारंभ हो गया था, जो मध्यरात्रि तक बेहद घना हो गया। सड़क पर दस मीटर दूरी तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चलाना मुश्किल भरा हो गया। सुबह भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही सर्द हवा चलने से जनजीवन पूरी तरह से ठिठुर गया। बुधवार को कोहरे के कारण देरी से बाजार खुले। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। कोहरे और शीत लहर से तापमान भी लगातार कम होता जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि दिन में धूप निकालने के कारण अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। आद्र्रता शत प्रतिशत रहने से माना जा रहा है कि अभी मौसम और अधिक खराब होगा और बरसात भी हो सकती है।
विज्ञापन

ट्रेन रही प्रभावित, ढाई घंटे देरी से आई नौचंदी
मुजफ्फरनगर। घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यहां से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से पहुंची। निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर 2.16 घंटे, सुपर 40 मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस 2.23 घंटे, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 1.35 घंटे, कलिंगा एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से यहां पहुंची। उधर, कड़ाके की सर्दी के कारण रोडवेज बस में भी यात्रियों की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed