फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog in the morning, heat in the day affects health

सुबह कोहरा, दिन में गर्मी, कर रही स्वास्थ्य में नरमी

Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, heat in the day affects health
पुरकाजी में शनिवार को छाया घना कोहरा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह कोहरा, दिन में गर्मी, कर रही स्वास्थ्य में नरमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। जनपद में सुबह घने कोहरे के बाद दिन में तेज धूप गर्मी की दस्तक का अहसास करा रही है। मौसम में हर रोज हो रहा यह बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डाल रहा है।
जनपद में मौसम का दिन प्रतिदिन हो रहा बदलाव आम जनजीवन पर दुष्प्रभाव डालने लगा है। लगभग हर रोज दिन निकलते ही घना कोहरा लोगों को ठंड का अहसास करा रहा है। वहीं, घने कोहरे के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी इससे प्रभावित हो रही है, लेकिन सुबह नौ बजते-बजते सूरज की तेज धूप लोगों को गर्मी की दस्तक का अहसास करा रही हैं।
विज्ञापन

लगभग हर रोज मौसम में हो रहा यह बदलाव लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। विशेषकर नर्व सिस्टम, अस्थमा व हृदय के रोगियों के लिए लगातार बदल रहा यह मौसम परेशानियां खड़ी कर रहा है। डॉक्टर्स भी इसे ध्यान में रखते हुए लोगों पर कुछ दिन संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा का कहना है कि इस समय मौसम में हो रहा बदलाव स्वास्थ्य के लिए नाजुक है। ऐसे मौसम में अस्थमा व हृदय रोगियों को सुबह घर से निकलने में परहेज करना चाहिए। वहीं, सुबह-शाम गर्म कपड़ों से दूरी भी न बनाएं, ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed